बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 10:05

बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये 5 तरीके, एक्सपर्ट से जानें क्या करें-क्या नहीं

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आज्ञाकारी बनें। ऐसे में माता-पिता कुछ तरीकों को अपनाकर अपने बच्चे को आज्ञाकारी बना सकते हैं।

बच्चों को बचपन से ही आज्ञाकारी बनाना माता-पिता की जिम्मेदारी है। अकसर बच्चे आगे चलकर अपने माता पिता की आज्ञा का पालन नहीं करते हैं और कुछ गलत फैसलों को अपना बैठते हैं। ऐसे में माता-पिता बचपन में ही बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के लिए कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के आदर ना करना, झगड़ा करना, उनकी बात ना मानना आदि समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि आप भी इन सभी समस्याओं से परेशान हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। आज हम आपके इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता-पिता कैसे अपने बच्चों को आज्ञाकारी बना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...


1 - खेलों की लें मदद

बच्चों का ध्यान सबसे ज्यादा खेलों पर आकर्षित रहता है। ऐसे में माता-पिता खेलों की मदद से भी उन्हें आज्ञाकारी बना सकते हैं। आप उनकी मनपसंद खेल उनके साथ खेलें और खेल खेल में आप अपनी बात उनसे मनवाने की कोशिश करें। आप चाहे तो उस खेल के नियम अपने मुताबिक भी रख सकते हैं, जिसका पालन बच्चे को सख्ती से करना होगा।


2 -बच्चों को डांटे नहीं

जब बच्चा माता-पिता की बात नहीं मानता है तो ऐसे में माता-पिता उन्हें डांट कर अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं। लेकिन बता दें कि यह तरीका एकदम गलत होता है। इससे बच्चे ना केवल जिद्दी बन सकते हैं बल्कि वे आपकी बात को टालना भी शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आप सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से और शांति से अपने बच्चों को अपनी बात समझाएं। ऐसा करने से न केवल बच्चे आपकी बात मानेंगे बल्कि वे आप पर भरोसा भी रखेंगे।
3 - खुद बनें उदाहरण

बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के लिए सबसे पहले खुद को आज्ञाकारी बनना जरूरी है। यदि माता-पिता खुद एक दूसरे पर अपनी जरूरतों को थोपेंगे या बच्चों के सामने लड़ेंगे तो इस माहौल में बच्चा कभी आज्ञाकारी नहीं बन सकता। ऐसे में सबसे पहले माता-पिता को एक दूसरों को समझना जरूरी है। तभी वे अपने बच्चे को आज्ञाकारी बना सकते हैं।

4 - बच्चों को सिखाएं सम्मान देना

माता-पिता बच्चों को सिखाएं कि वह अपने से छोटे और अपने से बड़े का सम्मान करें। यह भी आज्ञाकारी बनने की पहली सीढ़ी हो सकती है। जब बच्चों को दूसरों का सम्मान करना आएगा तभी वे दूसरों की इज्जत भी करेंगे तो उनके अंदर आज्ञाकारी बनने के लिए प्रेरणा भी मिल सकती है। ऐसे में उन्हें दूसरों का सम्मान करना जरूर सिखाएं।


5 - अपनी बातों को न थोंपें

कुछ माता-पिता की आदत होती है कि वे अपनी बात मनवाने के चक्कर में अपनी इच्छाओं को बच्चों पर थोप देते हैं, जिसके कारण बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को अपनी बात बच्चों पर थोपने की आदत को बदलना होगा। वह प्यार से बच्चों को अपनी बात समझाएं और उसके पीछे का कारण भी बताएं कि वह यह काम किस कारण करने के लिए कह रहे हैं। ऐसा करने से बच्चा न केवल आपकी बात समझ सकता है बल्कि उस काम को अपने पूरे मन से भी कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info